मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत डूंगरिया कोल्हिया में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के चांदी व्यापारी ओमप्रकाश सोमानी उम्र 43 वर्ष जोकि चांदी व्यापारी थे को दमुआ से परासिया की ओर ऑटो से जाते समय अज्ञात नकाबपोश धारियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की खबर लगते ही जुन्नारदेव पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और तुरंत एक्शन लेकर नाकाबंदी कर अज्ञात बंदूकधारी हत्यारों की तलाश में जुट गई. मामले की जांच एसडीओपी एस.के सिंह थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
