रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर व क्षेत्र सहित राष्ट्रीय देशभक्ति कविता के जरिए प्रदेश ही नहीं देश में झाबुआ जिले का नाम गौरवित करने वाले कवि निसार पठान ने गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ किया।
मातृभूमि फाउंडेशन के बैनल तले अहमदाबाद के सीएमएस कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मनकुमार मन कवि के संयोजक क्षेत्रीय विधायक जगदीश पटेल सहित कई प्रशासनिक समाजसेवी व औद्योग पति क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित थे। कवि निशार पठान रंभा पुरी को संस्था द्वारा पठान को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
