भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का पत्रकार सम्मलेन व सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का पत्रकार सम्मलेन व सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न | New India Times

अलीराजपुर जिले के प्रखर पत्रकारों के जिला सम्मेलन गरिमामयी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ युवा पत्रकार साथियों का भी सम्मान किया गया. सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति के साथ सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा, जगराम विश्वकर्मा, अफ़ज़ल मंसूरी, रघुनन्दन कोठारी, आशुतोष पंचोली, इसाक मंसूरी, रमेश मेहता, मनीष गिरधानी, हितेंद्र शर्मा, वसीम राजा, आशीष अगाल, सुजीत कुशवाह तथा युवा पत्रकार प्रेम गुप्ता, फ़िरोज खान बरझर, हर्षित शर्मा, मनीष जैन, आशीष वाघेला, आसिफ़ शेख़, इरफ़ान खान, लक्की जागीरदार, देवेंद्र वाणी, मांगीलाल वर्मा, जुबेर निजामी, मुसाहिद पठान, मनीष अरोड़ा, बिलाल खत्री, इरशाद मंसूरी, विकास मालवी का सम्मान भारतीय पत्रकार संघ एआईजे अध्यक्ष विक्रम सेन, महा सचिव मनोहर मंडलोई, प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, युवा प्रेसिडेंट संदीप जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शेख़, जिलाध्यक्ष इमरान खत्री एवं धार जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मालवीय ने फूल माला, गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकारों के आलीराजपुर जिले के विकास में योगदान विषय पर रघु भाई, आशुतोष पंचोली, विक्रम सेन व हितेंद्र शर्मा ने बेहतर से प्रकाश डाला। श्री सेन पितृ कृपा भवन में आयोजित इस शानदार व भावभीने कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ, ग्रामीण एवं युवा पत्रकारों का भी यथायोग्य उत्साह पूर्वक सम्मान हुआ तत्पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ।

भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का पत्रकार सम्मलेन व सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न | New India Times

समारोह के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर एवं बैच पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में हरीश पाठक ने अपने सुमधुर गायन से समा बांध दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम सेन तथा मनोहर पंडित ने किया।

कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ अतिथियों द्वारा पत्रकारिता से संबंधित अनेकों जानकारियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में जोबट, नानपुर, कट्ठीवाड़ा, भाभरा, बरझर, सोंडवा एवं सभी जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारगण सम्मलित थे। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ‘AIJ’ भारत में बड़े स्तर पर अब तक सैकड़ों सम्मेलन आयोजित कर चुका है।

इसकी सदस्यता निःशुल्क हैं औऱ यह देश के 22 राज्यों में करीब 450 जिलों में करीब 63 हज़ार पत्रकार साथियों के विशाल नेटवर्क के साथ पत्रकार जगत के साथियों के सेवा, सम्मान कार्य में महती भूमिका निभा रहा है।

यह जानकारी अलिराजपुर जिला अध्यक्ष इमरान खत्री ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.