रीट परीक्षा के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रीट परीक्षा के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने रीट परीक्षा की पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों/जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने दिनांक 26 सितम्बर को आयोजित हो रही रीट परीक्षा के सम्बन्ध में कल धौलपुर शहर की पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान शहर में रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुलाब बाग, सागरपाडा, वाटरवर्क्स चौराहे सहित सभी महत्वपूर्ण चौराहे पर पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी एवं सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि रीट परीक्षा के सम्बन्ध में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.