120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की है योजना | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की है योजना | New India Times

प्रदेश में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, यात्री ट्रेनें तत्काल शुरू नहीं की जाएंगी, लेकिन राज्य सरकार की अनुमति के बाद मुंबई लोकल की तर्ज पर यात्री ट्रेनें शुरू की जाएंगी, ऐसे कहना है मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी का जो बुधवार को भुसावल में संभाग के दौरे पर आए थे और शाम आठ बजे प्लेटफार्म नंबर 8 पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा की मध्य रेलवे वर्तमान में 110 गति प्रति घंटे की गति से रेलवे ट्रेन चल रही है लेकिन निकट भविष्य में इगतपुरी- भुसावल, भुसावल-बडनेरा, भुसावल-खंडवा मार्गों पर वर्ष भर 120 से 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की योजना है.

स्टेशन रोड का निर्माण नगर प्रशासन के तरफ

स्टेशन रोड के निर्माण पर जब महाप्रबंधक लाहोटी से पूछा गया की भुसावल की सबसे ज्यादा बदहाल सड़क स्टेशन रोड की वो आधा किलोमीटर की सड़क हो चुकी है. तब उन्होंने ने सड़क निर्माण की गेंद को नगर प्रशासन की तरफ कर दी और कहा सड़क निर्माण का काम नगर पालिका का है. पैसेंजर ट्रेन पर सवाल पर उन्होंने कहा की राज्य में अभी तक यात्री ट्रेनें शुरू नहीं की हैं और ये निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अभी केवल आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और राज्य सरकार की अनुमति से यात्री ट्रेनें शुरू की जाएंगी.
इस अवसर पर स्टेशन पर डीआरएम एस.एस केडिया, एडीआरएम नवीन पाटिल, वरिष्ठ संचालन प्रबंधक आर के शर्मा, स्टेशन निदेशक जी.आर अय्यर सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. भुसावल स्टेशन पर भी सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जीएम ने दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article