मुस्लिम समाज के द्वारा उर्दू बचाओ के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दिया गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम समाज के द्वारा उर्दू बचाओ के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दिया गया ज्ञापन | New India Times

मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा धौलपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया है कि धौलपुर ब्लॉक के विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं उर्दू त्तृतीय भाषा लेना चाहते हैं लेकिन छात्र छात्राओं को विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मना कर दिया जाता है यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा आदेश निकाला गया है जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को तृतीय भाषा की मैपिंग दिनांक 30/09/2021 तक की जानी चाहिए लेकिन विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को जो उर्दू लेने के इच्छुक हैं उनको उर्दू नहीं दी जा रही है, और शाला दर्पण पर उनकी मैपिंग नहीं की जा रही है इस बाबत आज ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमान दामोदर मीणा को मुस्लिम समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया कि आदेश कार्यालय निदेशक बीकानेर राजस्थान के आदेश की पालना करते हुए आप धौलपुर ब्लॉक के विद्यालयों को आदेश जारी कर मुस्लिम छात्र छात्राओं के तृतीय भाषा उर्दू की मैपिंग शाला दर्पण पर की जाकर छात्र छात्राओं के भविष्य को सुनिश्चित किया जावे। इस मौके पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता अलीमुद्दीन अंसारी, नूरा उस्मानी, नौशाद खान, अनवर अहमद, आशिफ उस्मानी, आजाद मिर्जा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन राजस्थान लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article