आरपीएफ के स्थापना दिवस पर कहलगांव में किया गया पौधारोपण | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

आरपीएफ के स्थापना दिवस पर कहलगांव में किया गया पौधारोपण | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस बल (RPF) के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहलगांव आरपीएफ पोस्ट बैरक के सामने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर बी.के. झा ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में 16 नग पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आईपीएफ की देख-रेख में यह किया जा रहा है।

आरपीएफ के स्थापना दिवस पर कहलगांव में किया गया पौधारोपण | New India Times

आपको बताते चलें कि कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर बी के झा को प्रकृति प्रेम पौधे से बहुत है। इसी का प्रमाण है कि जिस जगह पर कभी एनटीपीसी की ऐश का पहाड़ बना होता था, उसी जगह पर आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री झा ने अपनी सूझ-बूझ और हिम्मत से उस स्थल पर फलदाई पौधे, नवग्रह के पौधे, और विभिन्न तरह के पेड़- पौधे,
कुल मिलाकर कहा जाए तो लगभग सभी फूल -पौधे को लगा कर के यह साबित कर दिया है कि स्पेक्टर श्री झा पुलिस ही नहीं बल्कि प्रकृति की भी देख-रेख में काफी दिलचस्पी रखते हैं । इनका यह प्रकृति प्रेम लोगों के बीच रह जाएगा।

आपको बताते चलें कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बी के झा ने आम, पपीता, अमरूद,अड़हुल फूल के विभिन्न रंग जैसे कि लाल, उजला एवं अन्य रंग के पौधे लगाया है जो कि लहलहा रहा है। इसके अलावा अनेक फल -फूल के पौधे, अन्य विभिन्न तरह के पौधे बड़े पैमाने पर दूर-दूर से मंगवाकर लगवाया है।

इन पेड़ -पौधों की स्पेक्टर श्री झा अपने से देख-भाल करते हैं और लोगों से करवाते भी हैं।

निश्चित रूप से इस प्रकृति प्रेम के लिए कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर बी के झा तारीफे काबिल है। श्री झा की यह कृति लोगों को हमेशा याद रहेगी कि राख भरे पहाड़ के जगह को उन्होंने किस तरह हरा-भरा बगान बना दिया। हम भी इसके लिए तहे दिल से श्री झा की शुक्रिया करते हैं।

आरपीएफ के स्थापना दिवस पर आज रोपण कार्यक्रम के बाद 12.30 से 13.30 बजे तक सुरक्षा सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस दौरान आईपीएफ कहलगांव सुरक्षा परिपत्र 05/2021 के मुख्य बिंदु को समझाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बी के झा ने बताया कि इस दौरान कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.