पोषण माह के तहत किया गया पोषण वाटिका का लोकार्पण व लाभान्वित को प्रमाण-पत्र वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पोषण माह के तहत किया गया पोषण वाटिका का लोकार्पण व लाभान्वित को प्रमाण-पत्र वितरण | New India Times

पोषण माह के अंतर्गत धार जिले की तिरला आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक – 1 पर पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया साथ ही मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभान्वित परिवारों को प्रमाण-पत्र वितरण किये गए।
आंगनवाडी कार्यकर्ता ज्योति पाटीदार ने गर्भवती महिलाओं को पोषण तत्व के बारे में बताया और कहा कि हरी सब्जियां खाना बहुत जरूरी है. शरीर स्वस्थ रखने के लिए पोषण व्यंजन की महत्ता की जानकारी दी गई और गर्भवती धात्री माताओ को पोषण वाटिका घर पर तैयार करने की समझाइश दी गई।

पोषण माह के तहत किया गया पोषण वाटिका का लोकार्पण व लाभान्वित को प्रमाण-पत्र वितरण | New India Times

महिलाओं को तिरंगा थाली का महत्व बताया और कहा कि शरीर के लिए पोषण व्यंजन की आवश्यकता है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पोषण व्यंजन का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति पाटीदार, सहायिका व महिलाएं मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.