110 फिट ऊंचे टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को थाना अध्यक्ष जहीर खान ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल उतारा नीचे | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

110 फिट ऊंचे टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को थाना अध्यक्ष जहीर खान ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल उतारा नीचे | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना शाहजहांनाबाद क्षेत्र में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक 35 वर्षीय व्यक्ति आर्थिक तंगी एवं मजदूरों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर स्टेट बैंक चौराहे के पास बीएसनल टॉवर पर चढ़ गया।

110 फिट ऊंचे टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को थाना अध्यक्ष जहीर खान ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल उतारा नीचे | New India Times

तभी शाहजहांनाबाद टीआई श्री जहीर खान ने अपनी जान जोखिम में डालकर जन सेवा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए बगैर कोई देरी किये स्वयं टॉवर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़ा व्यक्ति ठीक से होश में नही था, जिसे पानी पीला कर होश में लाया गया एवं उसे विश्वास में लेकर काफी देर तक समझाइश व आश्वाशन दिया तब जाकर वह नीचे उतरने को तैयार हुआ. फ़िर फायर बिग्रेड की टीम के सहयोग से रस्सी से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
टीआई श्री जहीर खान द्वारा अपनी जान की बगैर परवाह किये गए साहसपूर्ण कार्य की आमजन व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काफी प्रसंशा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.