देवरी केसली विकासखंड में स्थानांतरण से शिक्षा विभाग की व्यवस्था चरमराई | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी केसली विकासखंड में स्थानांतरण से शिक्षा विभाग की व्यवस्था चरमराई | New India Times

देवरी केसली विकासखंड की विभिन्न शालाओं में शिक्षक पहले से ही नहीं थे और स्थानांतरण से कई स्थान के ऐसे शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है जहां एक ही शिक्षक थे और वह शाला अब शिक्षक विहीन हो गई हैं. जैतपुर कोपरा संकुल की माध्यमिक शाला सागोनी रसेना संकुल की माध्यमिक शाला राइखेड़ा तथा केसली विकास खंड के थावरी और घाना यहां पर एक एक शिक्षक के उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है देवरी विकासखंड के 13 माध्यमिक शाला हैं जो अभी भी शिक्षक विहीन है इसी प्रकार से केसली विकासखंड के 23 माध्यमिक / प्राथमिक शाला हैं अभी भी शिक्षक भी नहीं हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं हैं और स्कूल अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं केसली की 19 शालाये ऐसी है जहाँ केवल एक ही शिक्षक है इसी प्रकार देवरी की 40 शालाये ऐसी है जहाँ एक ही शिक्षक है देवरी विकासखंड के कई साल आए ऐसी हैं जहां 4 शिक्षक पढ़ाने को चाहिए है और वहां पर 11,,11 शिक्षक हैं और वर्तमान स्थानांतरण में वहां पर एक एक शिक्षक और भेज दिए गए हैं इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली शिक्षा व्यवस्था को इस प्रकार से जिला के अधिकारी मजाक बनाए हुए हैं वर्तमान वर्तमान में जहां शिक्षक नहीं थे वहां पर ट्रांसफर करके शिक्षकों को भेजना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया शिक्षकों को नेताओं की चापलूसी के कारण ऐसी जगह भेज दिया है जहां पूर्व से ही शिक्षकों का मेला लगा हुआ है अतः देवरी व केसरी विकासखंड के जिन शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है उन्हें शिक्षक विहीन शालाओं में न ना भेजकर शाहगढ़ राहतगढ़ मंडी बामोरा बीना स्थानांतरण कर दिए गए लेकिन उनके स्थान पर जो पद खाली किए हैं उन्हें नहीं भरा गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article