लोकनिर्माण मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, 8 हजार पौधों का रोपण कर देखभाल का लिया गया संकल्प | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​​लोकनिर्माण मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, 8 हजार पौधों का रोपण कर देखभाल का लिया गया संकल्प | New India Timesमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए 6 करोड़ पौधरोपण के संकल्प के अंतर्गत रायसेन जिले में जगह-जगह पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, जिला कलेक्टर भावना वालिम्बे, पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत ने अपने सहयोगियों के साथ जिले के सिलवानी क्षेत्र में सुल्तानगंज रोड पर ग्राम रम्पुरा के पास जंगल में पहुंचकर 8 हज़ार पौधों का रोपण किया। उन्होंने लगभग 15 एकड़ के वन विभाग की भूमि में पेड़ लगाए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 2 जुलाई को प्रातःकाल किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने पहुंचकर इस पुण्य एवं पर्यावरण बचाओ के कार्य में भागीदारी कर लक्ष्य पूरा किया।

पौधरोपण के इस कार्यक्रम में थाना गैरतगंज से एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे, थाना प्रभारी अजय दुबे एवं पुलिस स्टाफ में ASI अरविंद पाठक, प्रधान आरक्षक उपेंद्र शर्मा, आरक्षक रामाधार, नरेंद्र रघुवंशी, शीतल रघुवंशी व नगर ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह लोधी, सदस्य राजू यादव, राहुल धाकड़, घनश्याम लोधी, राहुल ठाकुर, अरविंद रैकवार, मुकेश सिलावट, बृजेश सेन, राजाराम गोलू, भगवान सिंह, धर्मेंद्र सहित अन्य लोगो की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर 800 पौधे रोपित किये। इस पूरे पौधरोपण के कार्य के बाद रोपित पौधों की देखरेख का संकल्प भी लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.