49वीं बटालियन एस.एस.बी. के जवानों ने किया रक्तदान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

49वीं बटालियन एस.एस.बी. के जवानों ने किया रक्तदान | New India Times

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. पांडेय ने बताया कि महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के विशेष अनुरोध के क्रम में 49वीं बटालियन एस.एस.बी. की सहमति पर ब्लड बैंक द्वारा 49वीं बटालियन मुख्यालय नानपारा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एस.एस.बी. जवानों द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया। डॉ. पाण्डेय ने रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता के लिए 49वीं बटालियन एस.एस.बी. तथा उनके जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण काल के पश्चात पहली बार इतनी भारी मात्रा में एस.एस.बी. जवानों द्वारा रक्तदान किया गया जो आपातकाल की स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीज़ों के जीवन रक्षा में काम आयेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article