विनोद तिवारी, वसई-विरार, NIT;  ​वसई-विरार के जन प्रतिनिधियों में आ रही है जागरूकता, नालासोपारा अंबावाडी की नगरसेविका के कार्यों की हो रही है सराहना | New India Timesमहाराष्ट्र,  पालघर जिला के नालासोपारा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 46 अम्बावाड़ी की नगर सेविका अनीता भागवत यादव ने जनता की समस्यायों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रयासरत हैं। जनता को हो रही छोटी बड़ी समस्यायों का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। सड़क ,शौचालय और खुले हुए गटर की मरम्मत करवाये हैं। सड़क की मरम्मत करवाते समय नगर सेविका खुद वहाँ खड़ी रहरकर काम करवाई  है,  जबकि नगर सेविका अनीता बी यादव अपने पैर से ज्यादा पीड़ित रहती है ऐसे में भी अपने दर्द को बर्दाश्त कर के समाज की सेवा में खड़े रह जो अपना दर्दमय समय दे रहे है वह अतिसराहनिय है।  इस सामाजिक कार्य से जनता के अन्दर ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है।पिछले दिनों कचरे की गन्दगी से जुझ रहे अम्बावाड़ी के लोगों को कचरे की गन्दगी से निजात दिलाई थी। कुछ सड़क की भी समस्या थी जिससे लोगों को उस समस्या से छुटकारा दिला दिए है।​वसई-विरार के जन प्रतिनिधियों में आ रही है जागरूकता, नालासोपारा अंबावाडी की नगरसेविका के कार्यों की हो रही है सराहना | New India Times नगरसेविका अनीता बी यादव का यह कार्य विशेष कार्य में है। अनीता भागवत यादव अपने वार्ड की छोटी बड़ी समस्या की शिकायत पर तुरन्त नजर डालती हैं और उसका समाधान कर देती हैं।जिससे जनता में सन्तुष्टि दिख रहा है ।नगर सेवक और नागर सेविका सभी अपने-अपने वार्ड की समस्यायों पर अगर प्रकाश डाल दिए तो पुरा वसई तालुका समस्यायों से दुर हो सकता है और शहर स्वच्छ और सुन्दर दिखाई देने लगेगा। नगर सेविका ने अपने वार्ड में लगे पेड़ पौधे की सिंचाई के लिए भी क्षेत्रीय मनपा कार्यालय में अपील किये हैं।अम्बावाड़ी में लगे छोटे बड़े पौधे को कम से कम हफ्ते में एक दो बार सिचाई होना चाहिए। नगर सेविका की अपील पर सभापति और नगर सेवक अब्दुल हक़ पटेल (चाचा) ने तुरन्त विभागीय अधिकारी से बात करके उनकी अपील पर विशेष ध्यान दिए है।चाचा अब्दुल हक़ पटेल पास आये हुए किसी भी समस्या पर पटेल चाचा तुरन्त कार्यवायी करते है ।सभापति अब्दुल हक़ पटेल (चाचा) के सामाजिक कार्य को देखते हुए मिडिया उनका आभार व्यक्त किया है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.