मंत्री विश्वास सारंग ट्विटर पर हुऐ ट्रोल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मंत्री विश्वास सारंग ट्विटर पर हुऐ ट्रोल | New India Times

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों को सीख देते हुए एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीटर पर लिखा था कि “जिन बच्चों को पढ़ाई करके अपना करियर बनाना चाहिए, उन्हें राजनीति में धकेल रही कांग्रेस उनका भविष्य ख़राब कर रही है। कांग्रेस को यह सलाह है कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई जैसे गुंडों का निर्माण न करे।” लेकिन मंत्री का निशाना उनके ऊपर ही उल्टा पड़ गया मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीड़ित छात्र छात्राओं ने मंत्री को ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग एनएसयूआई को गुंडा कहने के पहले अपने खुद के गिरेबान में झांक कर देखें कि उनके विभाग में कितनी अनियमितताएं हैं और कितना ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी से लेकर छात्र सभी परेशान हैं.

मंत्री विश्वास सारंग ट्विटर पर हुऐ ट्रोल | New India Times

परमार ने कहा कि जनता और छात्र-छात्राएं अच्छे से जानते हैं कि गुंडे बनाने का कार्य कौन कर रहा है और गुंडों को संरक्षण कौन देता है, विश्वास सारंग खुद गुंडे निर्माण करने का कार्य करते हैं और सच्चाई तो यह है कि जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाता है उसको गुंडो के माध्यम से दबा दी जाती है.

परमार ने कहा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में समस्या से जूझ रहे छात्रों की मांगों को एनएसयूआई मेडिकल विंग मध्य प्रदेश द्वारा लगातार उठाया जा रहा है जो मंत्री विश्वास सारंग को रास नहीं आया इसलिये मंत्री ने एनएसयूआई को गुंडा घोषित कर छात्रों के बीच एनएसयूआई कि छवि खराब करने का प्रयास किया है लेकिन छात्रों ने मंत्री को ही सलाह देना शुरू कर दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.