राजा इम्तियाज़ बट्ट, जम्मू, NIT;
जम्मू के दुनाडी इलाके में डॉक्टर मोहम्मद सादिक के मेडिकल दुकानों और आवासीय घर में अचानक आग लग गई जिससे लाखों की संपत्ति और दवाएं पूरी तरह से नष्ट हो गए। इस आगजनी की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक पूरी संपत्ति जल कर खाक हो चुकी थी। इस आगजनी के कारण मकान मालिक को बडा झटका लगा है। कई समाजिक संगठनों और पत्रकारों ने मुख्य मंत्री से मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष सहायता देने की मांग की है।
