लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में वर्तमान में लड़कों की तुलना में लड़कियों की जन्म दर कम होती जा रही है साथ ही महिलाओं के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं. मासिक माहवारी के दौरान बालिकाएं स्कूल या कॉलेज आने से कतराती हैं और घर में ही रहना पसंद करती हैं जो की उनकी शिक्षा के लिए हानिकारक होता है. जिसके कारण उनका शैक्षणिक नुकसान होता है. इस समस्या के समाधान के लिए रोटरी क्लब जलगांव ने भुसावल के आवश्यक स्थान पर सेनेटरी वेडिंग एवं डिस्पोजल मशीन लगवाने का फैसला लिया है जिसके तहत शहर की के. नारखेड़े स्कूल एंड कॉलेज में ये मशीन का उद्घाटन किया गया. इसके माध्यम से छात्र के स्वास्थ्य का ध्यान और पर्यावरण को ध्यान में रखकर अनुकूल बनाया गया है. ये पहले सिर्फ बालिकाओं के स्वास्थ को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके लिए बालिका ने खुद अपना भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आज की बालिका कल का भविष्य है, रोटरी क्लब जलगांव के पूर्व अध्यक्ष डॉ. तुषार फिरके द्वारा इसका शनिवार को अनावरण किया गया. के. नारखेड़े कॉलेज में रोटरी क्लब जलगांव द्वारा सेनेटरी वेडिंग डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पी.वी पाटिल ने की, सदस्य विकास पचपांडे, रोटरी क्लब जलगांव के अध्यक्ष सादिप शर्मा, सचिव मनोज जोशी, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र ढाके, पूर्व सचिव डॉ. काजल फिरके, सदस्य राजेश वेद आदि उपस्थित थे. जितेंद्र ढाके और राजेश वेद के माध्यम से प्राप्त और मशीन का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य श्रीवास ने अपने परिचय में कहा कि हमारे महाविद्यालय में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है साथ ही समय-समय पर उनके लिए मार्गदर्शन शिविर भी आयोजित किए जाते हैं. कार्यक्रम का संचालन प्रा. ज्योति पाटिल ने प्रो. मीनल पाटिल को धन्यवाद दिया.
