मुस्लिम विकास परिषद द्वारा पुलिस चौकी बल डूंगरिया को किया गया सम्मानित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुस्लिम विकास परिषद द्वारा पुलिस चौकी बल डूंगरिया को किया गया सम्मानित | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत मुस्लिम विकास परिषद नगर डूंगरिया पनारा के द्वारा डूंगरिया चौकी प्रभारी रमेश दुबे एवं उनके समस्त स्टाफ को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल नियम का ग्राम पनारा डूंगरिया कोलिया में चौकी प्रभारी रमेश दुबे के द्वारा लगातार गश्त करते हुए नियमों के बारे में जनता को जागरूक किया गया जिससे पनारा ग्राम रेड जोन में नहीं आया. इस प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया साथ ही हाल ही में जगदीश धुर्वे सिपाही के द्वारा एक महिला को करंट लगने के बाद उसकी जान बचाई। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जगदीश धुर्वे को मुस्लिम विकास परिषद के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष आरिफ खान के साथ परिषद के सदस्य उमरदीन खान, अयूब खान, साजिद खान, इमरान खान, आसिफ खान, सोहेल खान, शिवम, रहीस खान बफाती, अमीरउद्दीन खिलजी, जमील अंसारी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.