अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने हिरे मेडिकल कॉलेज की डीन समेत अन्य तीन आवास की सेंधमारी घटनाओं को उजागर करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने सरकारी मेडिकल कालेज की डीन पल्लवी सापले के आवास में 11 लाख रुपये की चोरी की वारदात में साडे दस लाख रुपये की सामग्री जब्त कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
शनिवार की दोपहर को पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 12 अगस्त की दोपहर को सरकारी मेडिकल कॉलेज की डीन पल्लवी सापले के आवास में उनकी घरेलू नौकरानी ने अन्य दो व्यक्तियों की मदद से बंद आवास में 7 लाख रुपये की नकदी समेत 4 लाख रुपये के आभूषणों को पार कर दिया था.पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी नोकरानी को हिरासत में लिया था और इस चोरी की वारदात को अंजाम देने का अपराध संदिग्ध चोर कविता विजय लाडे, नंदाबाई विजय लाडे और मयूर चंद्रकांत बागुल ने कबूल किया है.
गुरुवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज की डीन सापले दोपहर के समय उनकी माता और घरेलू नोकर नंदाबाई लाडे को साथ में लेकर भगवान दर्शन करने देवालयों में गयी थी. इसी बीच नंदा के साथियों ने मिलकर घर
का ताला तोड़कर नकदी जेवरात और डायमंड समेत 11 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस ने संदिग्ध महिला नोकर से कड़ाई से पूछताछ की और पुलिस के सामने तीनो संदिग्ध अपराधियों ने अपराध कबूल कर चोरी की सामग्री बरामद कर दिया है.
साथ ही कुछ दिन पूर्व पश्चिम देवपुर थाना क्षेत्र में चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद स्थानीय आपराध जांच टीम ने चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी इक्बाल बाजक्या
को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने संदिग्ध आरोपी से चोरी किया माल को जब्त कर लिया.

इस चोरी का खुलासा पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिसअधिक्षक प्रशांत बच्छाव के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इन्स्पेक्टर शिवाजी बुधवंत, नितीन देशमुख सिटी थाना पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पीएसआई योगेश राऊत, महिला पीएसआई गायकवाड, हेड कांस्टेबल रफीक पठान, प्रभाकर बैसाणे, श्रीकांत पाटील, संजय पाटील, प्रकाश सोनार, गौतम सपकाळे, राहुल सानप, सुनील पाटील, विशाल पाटील, कविता देशमुख, गुणवंत पाटील, दिपक सुभाष पाटील ने कड़ी मेहनत के बाद अपराधियों को धर दबोचा.
