तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न | New India Times

थांदला नगर के नवापाडा कस्बा के प्राचीन मंदिर में तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा नागपंचमी के शुभ दिन की गई। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय हनुमान अष्ट मंदिर (बावडी) से शोभायात्रा प्रांरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नवापाडा कस्बा के प्राचीन तेजाजी मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में बडी संख्या में ग्रामीणजन बैंड बाजों व ढोल पर थिरकते चल रहे थे।

तेजाजी मंदिर थांदला के पुजारी जमनालाल राठौड, रामचंद राठौड, नाहरपूरा खेंजडा के पुजारी राजेश वसुनिया, नवापाडा कस्बा पुजारी जानु अड का मार्ग में लोगों ने अभिनंदन कर आर्शिवाद प्राप्त किया।

ग्राम नवापाडा स्थित तेजाजी का मंदिर काफी पूराना होकर लोगों की आस्था का केन्द्र रहा है। मंदिर में तेजाजी महाराज के साथ ही शिव परिवार की भी प्रतिष्ठा की गई।
विगत पांच दिनों से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति नागपंचमी पर विशाल भंडारे के साथ की गई।

अनुष्ठान पं जितेन्द्र पाठक, पं राजेन्द्र भटट, पं बिटटु भटट, पं सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में रामायण मेला संयोजक नारायण भटट् पूर्व नपा अध्यक्ष, राजेश डामर, सरपंच भुण्डिया वसुनिया, रामजी राठौड़, फौजदारसिह डामर, तेजमल राठौड, जितेन्द्र बारीया, दिनेष डामोर, राजीव कटारा आदि भक्तगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.