मोबाइल व बाइक चोर आया पुलिस के शिकंजे में | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​मोबाइल व बाइक चोर आया पुलिस के शिकंजे में | New India Timesसिराली  पुलिस की सक्रियता से मोबाइल  श बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक़  सिराली में फरियादी कर्ण पिता श्रीराम भलावी जाति गोंड निवासी जामन्याखुर्द थाना सिराली ने थाना उपस्थिति आकर रिपोर्ट 27/06/17 दर्ज कराई  कि रात्रि करीब 1:00 बजे गांव का ही रहने वाला जितेंद्र उर्फ बिट्टू पिता प्रहलाद गौड़ ने फरियादी के घर मे घुसकर एक नोकिया कंपनी का मोबाइल अौर फरियादी के घर के आँगन में रखी एक हीरो होंडा कंपनी की मोटर साइकल चोरी कर ली है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिराली में अपराध क्रमांक 153/17 धारा 457, 380 भादवि का कायम किया गया। बाद में आरोपी की तलाश में पुलिस अधीक्षक एवं  अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिराली स्टाफ की एक पुलिस टीम गठित कर कस्बा एवं देहात सिराली के विभिन्न स्थानों मे दबिश देकर मामले के आरोपी जितेन्द्र को ग्राम जामन्याखुर्द के पास से गिरफ्तार किया गया एवं चोरी गया मोबाइल फोन एवं मोटर साइकल कुल कीमत 41200/-  आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। बाद मामले के आरोपी को माननीय न्यायालय हरदा पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article