फोन पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले नक्सली गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

फोन पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले नक्सली गिरफ्तार | New India Times

भागलपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले नक्सली नंदन मंडल को एसटीएफ एसपी अभियान की टीम ने आज बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाबाद से
गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लेटर पैड बरामद किया गया है।

वहीं एसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि नक्सली नंदन मंडल के निशानदेही पर ऋषि कुंड को जंगल से एक थैली भी बरामद किया गया है। थैले में एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लेटर पैड बरामद किया गया है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि नंदन मंडल कई घटनाओं को अंजाम देने वाला था। जैसे कि मुंगेर किला, जमालपुर सुरंग, भागलपुर सुरंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं नक्सली नंदन मंडल ने बताया कि हम लगभग 2 साल से नक्सली संगठन से जुड़े हैं।

By nit