नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों के साथ चंबल मुक्तिधाम का किया निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने अधिकारियों के साथ चंबल मुक्तिधाम का किया निरीक्षण | New India Times

चम्बल नदी में आये पानी से मुक्तिधाम में हुए नुकसान और निर्माणाधीन पिंडदान भवन का जायजा लेने के लिए नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह, आयुक्त सौरभ जिंदल एवं एक्सईएन ब्रजमोहन सिंघल चम्बल नदी पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुक्तिधाम का जायजा लेते हुए उसमें हुए नुकसान का निस्तारण करने का आश्वासन दिया. चंबल नदी में आयी बाढ़ से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया और पानी से मुक्तिधाम भी डूब गया जिससे मुक्तिधाम में रखी लकड़ी एवं कंडा भी डूब गए और मुक्तिधाम को भी काफी नुकसान हो गया है। इस नुकसान को देखते हुए नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह, आयुक्त सौरभ जिंदल एवं एक्सईएन ब्रजमोहन सिंघल चम्बल नदी पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुक्तिधाम का निरीक्षण किया और नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि मुक्तिधाम समिति से बातचीत कर मुक्तिधाम में हुए नुकसान का निस्तारण करवाया जाएगा। बॉक्स पिंडदान भवन का किया निरीक्षण नगर परिषद द्वारा मुक्तिधाम से पहले निर्माणाधीन पिंडदान भवन का भी सभापति खुशबू सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभापति सिंह ने आयुक्त सौरभ जिंदल एवं एक्सईएन ब्रजमोहन सिंघल को निर्देश दिए कि इस निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित करें कि उच्च क्वालिटी का निर्माण होना चाहिए, इसमें कोई भी शिकायत नही आनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.