मोहनलालगंज ब्लाक क्षेत्र के कनेरी ग्राम सभा में लगाया गया मेगा कैंप | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज ब्लाक क्षेत्र के कनेरी ग्राम सभा में लगाया गया मेगा कैंप | New India Times

बुधवार को मोहनलालगंज ब्लाक क्षेत्र के कनेरी ग्राम सभा में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व कोविड-19 की जांच की गई. कनेरी ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को कैंप में 25 आधार कार्ड बनाए गए और 8 आयुष्मान कार्ड बने, 28 लोगों के वृद्धा व विधवा एवं विकलांग पेंशन के फार्म भरे गए साथ ही आय, जाति, निवास के 45 फार्म ऑनलाइन किए गए। इस दौरान 65 लोगों ने कोविड-19 की जांच भी कराई। मौके पर समाज कल्याण विकास अधिकारी शिव शरण सिंह, आयुष्मान मित्र कृष्ण कुमार, एनम प्रीति वर्मा, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मोहनलालगंज से नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.