एक पुलिस थाना ऐसा भी: पन्ना जिला के पुलिस थाना अमानगंज में पत्रकारों का प्रवेश हुआ वर्जित, शासन-प्रशासन से पत्रकारों ने की संज्ञान लेने की मांग | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

एक पुलिस थाना ऐसा भी: पन्ना जिला के पुलिस थाना अमानगंज में पत्रकारों का प्रवेश हुआ वर्जित, शासन-प्रशासन से पत्रकारों ने की संज्ञान लेने की मांग | New India Times

पुलिस थाना अमानगंज की नादान कार्यप्रणाली इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार अहिरवार ने हाल ही में एक आदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना के नाम से पारित कर पुलिस थाना के मुख्य द्वार पर चस्पा करा दिया है जिसमें लिखा है कि यहां पर प्रिंट मीडिया, वेब चैनल आदि का प्रवेश वर्जित किया जाता है एवं पुलिस थाना स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी से वार्तालाप की इजाजत नहीं दी जाती है. देशभक्ति जनसेवा जहां लिखा है क्या वहां किसी एक अधिकारी द्वारा ऐसा आदेश पारित करना लोकतंत्र के लिए कुठाराघात से कम नहीं है. आम जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कस्बा नगर में पुलिस थाना संचालित करने के लिए शासन-प्रशासन बाध्य है परंतु वर्तमान थाना प्रभारी की हिटलर शाही यहां साफ नजर आने लगी है. पत्रकारों पर कोई मुसीबत भी आ जाए फिर भी स्थानीय पत्रकार अपनी परेशानी किससे बताएंगे जिले के सम्मानीय वरिष्ठ अधिकारियों को बताना चाहिए कि थाना प्रभारी के इस तरह पत्रकारों के खिलाफ कानून बनाना पत्रकारों के अधिकारों का हनन करना दर्शाता है. थाना प्रभारी के इस आदेश से नगर सहित स्थानीय मीडिया में भारी रोष देखने को मिल रहा है. पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को इस ओर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.