सपा सरकार बनाने के लिये तन मन धन से जुट जायें कार्यकर्ता: वारिस अली  | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सपा सरकार बनाने के लिये तन मन धन से जुट जायें कार्यकर्ता: वारिस अली  | New India Times

गोला के दर्जनों गांव जाकर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य नगर अध्यक्ष गोला वारिस अली अंसारी ने समाजवादी पार्टी सरकार में हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और कहा कि भाजपा की सरकार चुनाव नजदीक आते ही अलग-अलग तरह के प्रोपगंडा करेगी, जिससे आम जनमानस भ्रमित हो और जिससे चुनाव प्रभावित हो सके ऐसे में हम सब लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, आगामी चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा सरकार के हर झूठ को जनता पहचान चुकी है, महंगाई से जनता त्रस्त है, बेरोजगार काम के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, दर-दर ठोकरें खा रहे हैं, डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं, सरकार का महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं हो रहा है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनते ही पूरे उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और महिलाओं को समाजवादी पेंशन और समाजवादी सरकार में पिछली सभी योजनाएं बहाल होंगे हम सब लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करना है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बनाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article