खेत पर काम कर रहे युवक पर बाघ ने हमला कर किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खेत पर काम कर रहे युवक पर बाघ ने हमला कर किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

महेशपुर रेंज के गांव में खेत पर काम कर रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया जिसे वन विभाग ने मौके पर से ले जाकर गंभीरावस्था के चलते मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर रेंज की चौकी आंवला के गांव डोकरपुर में कल सुवह करीब आठ बजे गांव निवासी राकेश पुत्र श्रीपाल के खेत मे कमलेश पुत्र नत्धू मजदूरी से काम कर रहा था तभी उस पर बाघ ने हमला कर उसके बायें कन्धे को जख्मी कर दिया, वह किसी तरह शोर मचाते हुये भाग निकला। जब इसकी जानकारी आंवला वन रक्षक राजेश सिंह को लगी तो फौरन ही महेशपुर रेंजर मोबीन आरिफ, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा व मितौली थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित तमाम पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और घायल को मितौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती  कराया गया. वहीं गांव में शान्तिपूर्ण व्यवस्था के चलते भारी पुलिस फोर्स व फॉरेस्ट कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। वहीं चौकी आंवला के वनरक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर न आसपास फॉरेस्ट की टीम गश्त कर रही है, वहीं आसपास ग्रामीणों को जाने नहीं दिया जा रहा है। बाघ की लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है, अतिशीघ्र ही बाघ को जंगल भेजे जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article