ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा मथुरा नगर निगम आयुक्त को किया गया कोरोना यौद्धा सम्मान से सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा मथुरा नगर निगम आयुक्त को किया गया कोरोना यौद्धा सम्मान से सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश द्वारा मथुरा नगर निगम के द्वारा कोरोना काल में सेकंड फेस के दौरान किये गए सराहनीय प्रयास के लिए मथुरा नगर आयुक्त अनुनय झा को प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम लगातार ऐसे लोगों को सम्मानित कर रही है जिन्होंने इस कोरोना काल के दौरान अपने सराहनीय प्रयास से समाज के लिए विशेष सेवा की है. आज हमने नगर आयुक्त अनुनय झा को कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया है. इस दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि ब्रज यातायात टीम सराहनीय काम कर रही है, समाज के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए टीम का आभार व्यक्त किया. सम्मान कार्यक्रम में सत्य देव शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, हरवीर चौधरी, अर्जुन पंडित, श्याम शर्मा, शिवम अग्निहोत्री आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article