आखिर कब होगा जनपद पंचायत जुन्नारदेव रोड का निर्माण कार्य??? | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आखिर कब होगा जनपद पंचायत जुन्नारदेव रोड का निर्माण कार्य??? | New India Times

जनपद पंचायत कार्यालय से लेकर वार्ड क्रमांक 5 पुलिया तक जर्जर एवं बदहाल सड़क से विद्यार्थियों सहित आवागमन करने चालक परेशान हैं क्योंकि रोड पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे उमड़ आए हैं. पीडब्ल्यूडी विभाग का यह मार्ग कई वर्षों पुराना है परंतु निर्माण कार्य नहीं होने के कारण जर्जर एवं खशहाल नजर आ रहा है. इस मार्ग से महाविद्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत जुन्नारदेव, विशाला ग्राम पंचायत सहित विभिन्न मार्ग को जाने वाला यह मार्ग जर्जर अवस्था में हैं. बारिश के इन दिनों गड्ढों में पानी जमा हो रहा है लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे कि आवागमन चालक काफी परेशान हैं.

आखिर कब होगा जनपद पंचायत जुन्नारदेव रोड का निर्माण कार्य??? | New India Times

विभाग को ध्यान देकर जर्जर सड़क का निर्माण कार्य करना चाहिए जिससे कि लोग सहूलियत से आवागमन कर सकें. बरसात के इन दिनों में बड़े-बड़े गड्ढे उमड़ आए जिसमें पानी जमा रहता है और वाहनों चालकों को इसी से आवागमन करना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. अधिकतर रात के समय लोग मजदूरी करने के बाद इस मार्ग से आवागमन करते हैं इमरजेंसी में भी रात के समय लोगों का आवागमन जारी रहता है परंतु सभी को इस निर्माण कार्य की अति आवश्यकता है जिससे कि लोग आवागमन कर सकें. एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत जुन्नारदेव एवं विभिन्न मार्ग इस रोड से जुड़े हुए हैं. विभाग को ध्यान देकर निर्माण कार्य कराना चाहिए जिससे सब लोग आसानी से आवागमन कर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.