कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर पेटिंग बना कर एवं कविता और गीत सुना कर कारगिल के वीरों को याद करते हुए एनसीसी के सभी कैडेट्स ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर पेटिंग बना कर एवं कविता और गीत सुना कर कारगिल के वीरों को याद करते हुए एनसीसी के सभी कैडेट्स ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मॉडल फाउंडेशन विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा 3 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जे. जे अब्राहम के आदेशानुसार कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सोमवार को कारगिल के वीरों को याद किया एवं ग्वालियर मॉडल फाउंडेशन विद्यालय की एनसीसी की इकाई के सभी कैडेट्स ने कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया केअर टेकर प्रिंशु पाठक के नेतृत्व में पोस्टर पेटिंग बना कर एवं कविता और गीत सुना कर कारगिल के वीरों को याद करते हुए सभी कैडेट्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मॉडल फाउंडेशन स्कूल की एनसीसी अधिकारी प्रिंशु पाठक ने करगिल विजय दिवस के बारे में एनसीसी कैडेट्स को बताया, कारगिल विजय के आज 22 साल पूरे हो गए. इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. स्वतंत्र भारत के लिये कारगिल विजय दिवस एक महत्वपूर्ण दिवस है. जिसे हर साल 26 जुलाई देश में मनाया जाता है. कैडेट्स को बताया 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ था जिसमें ग्वालियर के बेटे शहीद सरमन सिंह इस युद्ध में शहीद हुए थे. हर वर्ष शहीद सरमन सिंह की याद में सेंट्रल जेल रोड़ स्थित सरमन सिंह पार्क में 26 जून को बलिदान दिवस के रूप बनाया जाता है। इसमें युद्ध मे भारत की विजय हुई थी. इस दिन को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस पर ग्वालियर में 3 गर्ल्स मप्र बटालियन एनसीसी द्वारा ऑनलाइन विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.