दमुआ में कांग्रेसियों ने सांसद नकुलनाथ का किया जोरदार स्वागत, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी बिगुल का किया शंखनाद | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में कांग्रेसियों ने सांसद नकुलनाथ का किया जोरदार स्वागत, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी बिगुल का किया शंखनाद | New India Times

मेरा और आपका राजनीतिक नहीं बल्कि 40 बरस पुराना पारिवारिक सम्बन्ध है, यह बात मंगलवार को सांसद नकुलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कही। भयावह कोरोना काल के बाद अपनो के बीच पहुँचे सांसद का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आयोजन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने नई जान फूंक दी। आयोजन में युवाओं की अधिक संख्या में भागीदारी के पीछे असली वजह यह रही कि कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम भूरिया भी सांसद के साथ पहुँचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक सुनील उइके, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रम भूरिया और सांसद नकुलनाथ ने संबोधित किया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम भूरिया ने अपने स्वागत से गदगद संबोधन में दो टूक कहा दमुआ में दम है, कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को देश भर में कोई परेशान करता है तो वह छिंदवाड़ा जिला ही है, कोरोना काल के बीच कार्यकर्ताओं के बीच पहली बार पहुँचे सांसद नकुलनाथ भाजपा पर भी हमलावर रहे, उन्होंने कहा भाजपा ने सर्फ महंगाई दी जिससे आज किसान मजदूर हर वर्ग परेशान है जबकि हमने जीवन के संकट काल से जूझते जिले वासियों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर इंजेक्शन और टेबलेट्स की भरपूर खेप पहुँचाई। संबोधन में विधायक सुनील उइके ने सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा जब देश के लोगों की कोरोना से मौते हो रही थी यहाँ हमारे नेताओं की बदौलत ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी नही थी।
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सांसद नकुलनाथ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रम भूरिया के साथ छोटू पाठक, नंदू साहू, मनोज खुंगर और नीटू गांधी के परिवार के बीच अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे.
पत्रकार वार्ता में 100 बेड का अस्पताल, दमुआ को तहसील का दर्जा, नई कोयला खदानों की सौगात के बारे में पत्रकारों ने सवाल किये, 2 साल से बेरोजगारों को लोन में मार्जिन मनी अनुदान नहीं मिलने के कारण बेरोजगारों ने दिया आवेदन. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधायक सोहन वाल्मीक, निलेश उईके, प्रेवेक्षक हरि वर्मा, कमल मदान, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे क्षेत्रिय अध्यक्ष सोहन सरेयाम, गुरूचरण खरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, नगरअध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit