कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शहरवासी अपने मोहल्ले की मस्जिदों में प्रशासन द्वारा तय की गई संख्या के मुताबिक अदा करें ईद उल अज़हा की नमाज़: शहर काज़ी सैय्यद मुश्ताक़ अली नदवी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शहरवासी अपने मोहल्ले की मस्जिदों में प्रशासन द्वारा तय की गई संख्या के मुताबिक अदा करें ईद उल अज़हा की नमाज़: शहर काज़ी सैय्यद मुश्ताक़ अली नदवी | New India Times

राजधानी भोपाल के शहर काज़ी सैय्यद मुश्ताक़ अली नदवी ने ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के लिए सुबह 6 बजकर 10 मिनट का समय निर्धारित करते हुऐ ऐलान किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शहरवासी अपने मोहल्ले की मस्जिदों में प्रशासन द्वारा तय की गई संख्या के मुताबिक नमाज़ अदा करें। ईदगाह में प्रशासन के निर्देशानुसार मात्र 6 लोग नमाज अदा करेंगे।
उन्होंने कहा है कि त्योहार के दौरान अपने घरों के आसपास, मोहल्ले में पूरे शहर में सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने इस्लामी माह की 9 तारीख (मंगलवार) की सुबह से लेकर 13 तारीख (शुक्रवार) शाम तक इस माह की खास तकबीर पढ़ने की हिदायत दी है। उन्होंने ईद की नमाज के बाद शहर की सभी मस्जिदों में महामारी के खात्मे, प्रदेश और देश की खुशहाली और सारी दुनिया में अमन शांति बनी रहने की दुआएं करने के लिए भी कहा है।

By nit