मूंग खरीदी केन्द्र बोरिया व बेलढाना पर शासन के नियमानुसार खरीदी शुरू | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मूंग खरीदी केन्द्र बोरिया व बेलढाना पर शासन के नियमानुसार खरीदी शुरू | New India Times

देवरी मण्डी में स्थित शासकीय मूंग खरीदी केन्द्र बोरिया व बेलढाना पर दिन शुक्रवार को शासन के नियम अनुसार किसानों की मूंग खरीदी की गई जिसमें केन्द्र संचालको द्वारा कोराना गाइड लाइन अनुसार खरीदी करने के लिये व्यवस्थाये की गई वहीं संचालकों की शिकायत है कि मण्डी में जिन सेट पर मूंग खरीदी की जा रही है वहां बहुत से ट्रेक्टर व मोटर साईकिल लग जाती है जिसके कारण खरीदी करने में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है मगर मण्डी प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि टीन सेट में जग ही कम है व बरसात का मौसम चल रहा है तो मूंग खरीदी कर रखने के लिये खुले स्थान में रख नहीं सकते हैं इसलिये फालतू टीन सेट में रखे जाने वाले वाहनों को हटवाया जाये जिससे व्यवस्थित सुविधाओं के साथ खरीदी की जा सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.