अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना संकट एवं लॉक डाउन (कोरोना कर्फ्यू) की मार से कोई अछूता नहीं है, सभी लोग आर्थिक तंगी से दो चार हो रहे हैं। ऐसे में भोपाल के ऑटो चालक उमर खान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुऐ लगभग डेढ़ लाख का आभूषण एवं ₹4000 नगदी से भरा पर्स पुलिस सहायता केंद्र पीर गेट पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक उमर खान पीर गेट क्षेत्र में ऑटो का संचालन करते हैं। आज दिनांक 26 जून 2021 को चौक बाजार क्षेत्र में 2 महिलाओं को लेकर बाजार आए थे, जिनका पर्स ऑटो में छूट गया था। उक्त ऑटो चालक उमर खान द्वारा पर्स को पुलिस सहायता केंद्र पीर गेट पर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
कोतवाली पुलिस द्वारा पर्स की को ढूंढ कर उनसे संपर्क करके उक्त पर्स जिसमें करीब ₹1,50,000/- के आभूषण एवं ₹4000 नगदी थे महिलाओं को सुपुर्द किए गए। उक्त महिलाओं द्वारा ऑटो चालक की इमानदारी से प्रभावित होकर पुरस्कृत किया गया। ऑटो चालक की इमानदारी की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।
