यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज बाड़ी ने पुलिस उप अधीक्षक ज्ञापन सौंपा है. पिछले कई सालों से सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ असामाजिक तत्व इस्लाम धर्म के विरुद्ध पोस्ट करते रहे हैं. फेसबुक पर बदलपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा उर्फ धनीराम उर्फ तिलक पंडित पुत्र चुन्नी लाल शर्मा की धरती पुत्र तिलक पंडित और तिलक पंडित नाम से आईडी है। इन आईडी से इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान शरीफ और नबी के खिलाफ बहुत गंदी पोस्ट करता है। इससे संपूर्ण इस्लाम धर्म के धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उक्त पोस्ट को सार्वजनिक रूप से समस्त देश में पढ़ा गया है तथा कई फेसबुक यूजर द्वारा शेयर भी किया गया है। उस व्यक्ति द्वारा धार्मिक उम्माद फैलाने का कार्य किया गया था. मुस्लिम समाज बाड़ी ने पुलिस उप अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से दोषी पर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन देने वालों में मुस्लिम समाज से मास्टर रशीद खान, संसार खान, नासिर खान, इशाक चौधरी, हीरो खान, मुकीम चौधरी, रिजवान खान, जुबैर पठान, आरिफ कुरैशी,रिहान कुरैशी, सलीम खान, साजिद खान, बॉबी कुरैशी, सलमान खान, इमरान खान मुस्तकिम चौधरी, काफ़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
