महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से रोटी बैंक के अधीन संचालित वृद्धा आश्रम को कुर्सियां, टेबल, प्यूरीफायर मशीन की गई भेंट | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से रोटी बैंक के अधीन संचालित वृद्धा आश्रम को कुर्सियां, टेबल, प्यूरीफायर मशीन की गई भेंट | New India Times

महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर के नेतृत्व में संगठन की शाखा बुरहानपुर के सदस्यों द्वारा रविवार को स्थानीय रोटी बैंक बुरहानपुर के अंतर्गत संचालित वृद्धा आश्रम का अवलोकन कर उसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर संचालन की सराहना करते हुए संगठन की ओर से आश्रम को 6 नग कुर्सियां, एक टेबल और प्यूरीफायर मशीन भेंट की गई। इस के साथ ही आश्रम में रुके सभी बुजर्गों से सभी ने बातचीत की, उनका हाल जाना, उनके साथ केरम भी खेला गया। अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने कहा कि बुजुर्गो की सेवा नारायण सेवा है। वहीं जिलाध्यक्ष अंजू काटरवार ने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार बुजुर्गो का सदैव सम्मान होना चाहिए।जिला उपाध्यक्ष मंगला दुबे ने तो बुजुर्गो के साथ केरम खेलकर उनके चहरे पर खुशियाँ ला दी
इस अवसर पर संस्था सदस्यों में श्रीमती मंगला वाघ, रेखा भोंडवे, छाया वाघ ,प्रतिभा तीलसकर, सुरेखा शिंदे, ममता ठाकुर, अमित अमिता आवासे, इशरत शकील सिद्दीकी, मीनाक्षी भगत, प्रेमलता आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article