विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर, प्रत्येक रक्तदाता को दिया जाएगा हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया के 14 जून 2021 को सुबह 9 बजे से शाम 6:00 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाइवे प्लाजा के सामने नेशनल हाइवे नंबर 2 मथुरा पर किया जा रहा है. ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में जो भी रक्तदाता रक्तदान करने के लिए आएगा उसे प्रशस्ति पत्र के साथ हेल्मेट दिया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पहुंचकर अपना रक्तदान करें जिससे जरूरत के समय किसी की जान बचाई जा सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article