जिला परिवहन कार्यालय के 7 डाटा ऑपरेटर को शराब के नशे में एएसपी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जिला परिवहन कार्यालय के 7 डाटा ऑपरेटर को शराब के नशे में एएसपी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

बिहार के भागलपुर से एक बहुत बड़ी खबर है। जिला परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत सात डाटा ऑपरेटर को शराब के नशे में एएसपी पुरण झा ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। सभी को मेडिकल जाँच कराया गया जहां शराब सेवन पाया गया है।

बताया जा रहा है कि 7 डाटा ऑपरेटर के शराब सेवन की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एएसपी पूरण झा ने शराब का सेवन करते ही शराब के साथ सभी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डाटा ऑपरेटर
में दीपक कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार, ललन कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, अजीत कुमार शाह शामिल हैं।

जहां एक तरफ बिहार में शराब बंदी है वहीं दूसरी तरफ सुशासन की सरकार में सरकारी कर्मचारी ही शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी निभा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले के परिवहन विभाग कार्यालय का है जहाँ जिला परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर को सिटी एएसपी पूरन झा ने शराब के साथ शराब के नशे में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसपी पूरण झा ने सभी कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में भागलपुर एसएसपी निताशा गुड़िया से आज जब जानना चाहा तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार में शराब बंद है बावजूद ये लोग शराब पी रहे थें, जिसमें कार्यवाही की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article