यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग पर नर्सरी स्थित प्रांगण में वैष्णवी फाउंडेशन धौलपुर एवं रणछोड़ विकास मचकुंड धाम समिति के सदस्यों की बैठक DFO “के.सी. मीना” जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी ने कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए धौलपुर को हरित धौलपुर बनाने के लिए 9 लाख औषधियुक्त पेड़ों का पौधरोपण और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मुकेश शर्मा जी ने कहा कि सभी अपने लगाए हुए पौधों को प्रतिदिन कम से कम 10 मिनिट अवश्य दें। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
वैष्णवी फाउंडेशन ने 2017 से लगातार पर्यावरण दिवस पर धौलपुर के विभिन्न जगहों पर पौधरोपण एवं परिंडे लगाने का अभियान जारी रखा है। इसके लिये वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका “ऋतु पांडेय” का प्रकृति के प्रति उनके लगाव और योगदान के लिये सभी ने उनका अभिवादन कर उनका और वैष्णवी फाउंडेशन के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया तत्पश्चात सभी ने पौधरोपण किया और पक्षियों के लिये परिंडे लगाए. इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राम शर्मा, ऋतु पांडेय, एडवोकेट प्रमोद आदि मौजूद रहे.
