विश्व पर्यावरण दिवस पर 'देश की बात फाउंडेशन' द्वारा ग्वालियर में अलग- अलग स्थानों पर किया गया पौधारोपण | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर 'देश की बात फाउंडेशन' द्वारा ग्वालियर में अलग- अलग स्थानों पर किया गया पौधारोपण | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश की बात फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर में अलग-अलग स्थानों ट्रांसपोर्ट नगर, स्काई सिटी, दीनदयाल नगर आदि स्थानों पर पौध रोपण किया गया। इस अवसर मध्य प्रदेश के रीजनल कोऑर्डिनेटर युवराज खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्व भर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई।

विश्व पर्यावरण दिवस पर 'देश की बात फाउंडेशन' द्वारा ग्वालियर में अलग- अलग स्थानों पर किया गया पौधारोपण | New India Times

धरती पर बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग एक गहन चिंतन का विषय बन गया है पूरी दुनिया में बिन मौसम बरसात होना, अचानक सूखा पड़ना और बर्फीले हिमखंडों का पिघलना पर्यावरण का बहुत बड़ा मुद्दा है जिसके बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रूप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है।
इस अवसर पर को-कोऑर्डिनेटर अर्जुन शर्मा, खुशबू व्यास, हीरेन्द्र सिंह सोमेश भटेले, सुमित शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने पौधे लगाने के साथ साथ पौधों को निरन्तर संभालने की सकारात्मक बदलाव की भी शपथ ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article