पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मनियां, दिहौली व राजाखेड़ा इलाके में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना में तैनात पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मनियां, दिहौली व राजाखेड़ा इलाके में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना में तैनात पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मनियां, दिहौली व राजाखेड़ा इलाके में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना में तैनात पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया. धौलपुर बरैठा बार्डर चैक पोस्ट पर गैर अनुमत वाहनों में बिना RT-PCR रिपोर्ट के पाये जाने गाडियों सहित लोगों को वापस लौटवाया.
पुलिस अधीक्षक ने गढी जाफर में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक ने राजाखेड़ा क्षेत्र में चम्बल के किनारे स्थित गढी जाफर सहित अन्य गांव के आमजनों से संवाद भी किया. ग्रामीणों के साथ संवाद में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आगामी बरसात के मौसम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया
साथ ही युवाओं से कैरियर के सम्बन्ध में भी संवाद किया और जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिये. उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोरोना गाइडलाइन्स की पालना में कोई कोताही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.