गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु प्रदाय की 50 लाख की राशि | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ दतिया (मप्र), NIT:

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु प्रदाय की 50 लाख की राशि | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लाख की राशि आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रदाय की।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हितग्राहियों को योजना के तहत् जो राशि प्रदाय की गई है उससे हितग्राहियों के आवास का निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् कोई भी गरीब आवासहीन नहीं रहेगा वह भी एक पक्के मकान का मालिक होगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस होने के कारण सभी लोग संकल्प लें कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायेंगे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का अपना विशेष महत्व है। पर्यावरण संतुलन में भी वृक्षारोपण का विशेष योगदान है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार सर्वश्री सीताराम, श्रीमती सावित्री सूत्रकार, दीपक बेलपत्री, प्रवीण पाठक, अतुल भूरे चैधरी, श्रीमती रशमी कटारे, वीर सिंह कमरिया, कमलू चैबे, मुकेश यादव, विनय यादव, पुष्पेन्द्र रावत, पवन पहारिया, लला रजक आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.