युवक की हत्या कर स्कार्पियो लेकर लुटेरे फरार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;​
युवक की हत्या कर स्कार्पियो लेकर लुटेरे फरार | New India Timesकिराये पर स्कार्पियो गाड़ी बुक कर सुनसान जगह पर ले जा कर ड्राइवर की हत्या कर गाड़ी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दो युवकों ने सम्राट चौक में खड़े स्कार्पियों क्रमांक एमपी 53 टीए 1256 को रीवा जाने के लिये बुक कराया था। वाहन हरीश मिश्रा नमक व्यक्ति का बताया गया है। वाहन चालक पिंकू केवट के द्वारा मालिक को सूचना देने के बाद वाहन लेकर रीवा के लिए रवाना हो गया।  बुकिंग कराने वाले युवकों के द्वारा गुढ़ पहाड़ में चालक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और वाहन लेकर आरोपी फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के द्वारा सड़क के किनारे शव को देखकर गुढ पुलिस को सूचना दी गई। 

अनंत कुमार केवट पिता हरिनाथ 35 वर्ष निवासी बनिया कालोनी वार्ड क्र. 2 सीधी सोमवार की रात बुकिंग लेकर सीधी से रीवा आया था। रात को वह बुकिंग में लाए लोगों को उतारकर वापस जा रहा था जहाँ रीवा जाने के लिए सवारी बनकर बदमाश जीप में सवार हो गए और सुनसान इलाके में पहुँचते ही अनंत कुमार पर चाकू से हमला कर ह्त्या कर दी और वाहन लेकर फरार हो गए। इससे पहले मोहनिया घाटी में करीब 10 माह पूर्व बदमाशों ने बाइक से जा रहे दो युवकों पर चलती गाड़ी में हमला कर बाइक लूट ली थी। इनमें एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article