डॉ रामकेश परमार की टीम व महासंघ एकीकृत के द्वारा चलाया गया जनजागृति पोस्टर अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डॉ रामकेश परमार की टीम व महासंघ एकीकृत के द्वारा चलाया गया जनजागृति पोस्टर अभियान | New India Times

धौलपुर जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि डॉ रामकेश परमार की टीम व महासंघ एकीकृत के द्वारा जो कोरोना बचाब के नियमों को फॉलो को लेकर गांव-गांव पहुचाया जा रहा है. आज ग्राम पंचायत उमरारा में ग्राम जाखी नगला भदौरिया, जाखी, महरा, पुरा उमरारा में शोशल डिस्टेंसिग व वैक्सीनेशन करवाने की सलाह घर घर जाकर दी और कोरोना काल में कोरोना से बचने के बारे में बतलाया और कुछ मास्क व सेनेटाइजर भी वितरण किये गए। अगर कोरोना भगाना है तो आमजन को कोरोना गाइड लाइन का फॉलो करना पड़ेगा। डॉ रामकेश परमार की टीम भी गाँव गाँव जाकर कोरोना गाइड लाइन के नियमों को आमजन को बता रही है।
जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि कल दिनांक 30 मई को सैंपऊ में दुष्यन्त बघेल व डॉ रामकेश परमार, प्रोफेसर एस एम एस जयपुर भी उपस्थित रहकर ग्राम पंचायत सैंपऊ में कोरोना बचाब जन जागृति अभियान चालएंगे और मिलकर कोरोना को भगाना है। इस प्रकार टीम घर घर जाकर कोरोना गाइड लाइन व वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी, गजेंद्र सिंह, हरिओम चीनू पब्लिक स्कूल, पटवार संघ के जिला अध्यक्ष श्री रामनिवास, सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष श्री अशोक कुलश्रेठ, पोस्ट विभाग के अध्यक्ष श्री रोहित मानपुर, शिक्षक संघ एकीकृत की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, महासंघ के महामंत्री श्री योगेश पाण्डेय, जिला संयोजक अजय पूनिया आदि ने भी अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article