कोरोना महाप्रकोप को देखते हुए पुलिस ने की आर्थिक मदद, गरीब, असहाय महिलाओं मे SO राजेंद्र बहादुर सिंह ने साड़ी व मास्क बांटी | New India Times

अबरार अली, शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

कोरोना महाप्रकोप को देखते हुए पुलिस ने की आर्थिक मदद, गरीब, असहाय महिलाओं मे SO राजेंद्र बहादुर सिंह ने साड़ी व मास्क बांटी | New India Times

गरीब, असहाय महिलाओं को कोरोना महामारी को देखते हुए साड़ी, मास्क व आर्थिक मदद की गई। राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश-निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व रमेश चंद पांण्डेय, क्षेत्राधिकारी इटवा नेतृत्व में राजेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ द्वारा गरीब, असहाय महिलाओं को कोरोना महामारी को देखते हुए साड़ी, मास्क व आर्थिक मदद की गई व कोविड -19 के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि नियमित रूप से हाथ धोते रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले। वहीं पुलिस के हाथों से साड़ी व मास्क पाकर महिलाओं ने खुशी का इजहार किया है। पुलिस के द्वारा इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र के लोगों में खुशी का हर्ष बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.