अलीराजपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू 1 जून 2021 तक रहेगा प्रभावशील, किराना एवं कृषि कार्य से संबंधित दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुल सकेंगी, हाट बाजार के दिन बाजार रहेंगे बंद | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू 1 जून 2021 तक रहेगा प्रभावशील, किराना एवं कृषि कार्य से संबंधित दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुल सकेंगी, हाट बाजार के दिन बाजार रहेंगे बंद | New India Times

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक प्रभारी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेश डावर, पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष श्री ओम राठौर, श्री किषोर शाह, श्री राकेश अग्रवाल, श्री दीपक चौहान, श्री दीपक दीक्षित, श्री संतोष थेपडिया श्री संजय माझी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी कलेक्टर श्रीमती जैन ने समस्त समूह सदस्यों को जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि जिले में कोरोना कर्फ्यू 01 जून 2021 प्रातः 06ः00 बजे तक प्रभावषील रहेगा। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि जिले में किराना एवं कृषि कार्य से संबंधित सामग्री की दुकानें प्रतिदिन प्रातः 07 से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी, किन्तु जिस दिन जिस नगरीय, कस्बाई क्षेत्र में स्थानीय हाट बाजार लगता है उस दिन बाजार बन्द रहेगे। दुकानें संचालन के दौरान एवं बाजार आमजनों को कोविड नियमों (मास्क लगाना, सोषल डिस्टेन्सींग का पालन आदि) अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वालें नागरिकों एवं दुकानदार/व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही की जाए। समस्त शासकीय कार्यालय 100 प्रतिषत अधिकारियों की उपस्थिति एवं कार्यालयीन स्टाफ की 25 प्रतिषत उपस्थिति के साथ संचालित होगे। सहकारी एवं शासकीय बैंक कोविड़ नियमों का पालन करते हुए आंषिक रूप से संचालित रहेंगे। जिले के समस्त कियोस्क पूर्व निर्देषानुसार बंद रहेंगे लेकिन बैंकिंग कोरस्पोंडेंट घर-घर जाकर लेन-देन कार्य कर सकेंगे। जिले के कंटेनमेंट क्षेत्र में समस्त प्रकार की दुकानें एवं व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में समूह सदस्यों ने विभिन्न सुझावों के साथ उक्त सुझाव भी दिया कि बाजार में अत्यधिक भीड ना हो इसके लिए सब्जी दुकानें अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो। दोपहिया वाहन पार्किंग हेतु नगर के बाहरी क्षेत्रों में व्यवस्था सुनिश्चित हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article