बागपत जिलाधिकारी ने लोगों से की कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत जिलाधिकारी ने लोगों से की कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील | New India Times

जिलाधिकारी डाॅ राजकमल यादव ने कारोना से बचाव के लिये लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर सेनेटाईजेशन के छिड़काव का कार्य प्रतिदिन करें। अपने गांव की हर गली, हर घर, हर वह उठने-बैठने का स्थान जहाॅं पर लोग आते-जाते हैं, सभी जगह सेनेटाईजेशन करवायें। कहा कि अगर कोई व्यक्ति बुखार, सूखी खाँसी से पीड़ित है तो वह तुरंत ऐहतियात के तौर पर कोरोना का टेस्ट जरूर करवाये और डाॅक्टरों द्वारा दी गयी सलाह के अनुसार स्वयं को आईसोलेट करें। कोरोना के जैसे लक्षण दिखायी देने पर मेडिसिन किट की दवाइयां ले। ये मेडिसिन किट आशा, एएनएम, निगरानी समिति, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय, आयुर्वेद, होम्योपैथ चिकित्सालय, गेहूँ क्रय केन्द्र, डायल 112 की गाड़ियों, ब्लाॅक एवं तहसील मुख्यालयों व सहकारी समितियों से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। दवाईयाॅ कैसे लेनी है इसको पहले अच्छी तरह से समझ लें उसी के अनुसार दवाईयाॅ लें। किसी को दो-तीन दिनों से ज्यादा बुखार है और खाँसी नहीं जा रही है तो बिना समय गंवायें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर उपचार करायें। उपचार और आक्सीजन की निःशुल्क व्यवस्था जनपद के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध है। सीएचसी सरूरपुर में 75, सीएचसी खेकड़ा में 75 और डौला में 250 बैड़ का आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है। बागपत में पर्याप्त आॅक्सीजन, पर्याप्त रेमिडेसिविर इंजेक्शन, पर्याप्त बेड़, पर्याप्त डाॅक्टर और स्टाॅफ उपलब्ध है। उन्होने लोगों से कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, दो गज की दूरी और कोरोना वैक्सीन लगवाने जैसी बातों को स्वयं भी अनुपालन करने और अपने सम्पर्क में आने वालों से अनुपालन कराने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोरोना की इस लड़ाई को हम सब मिलकर जरूर जीतेंगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.