आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, बाग में खेल रहे युवक के सिर में लगी गोली, पुलिस ने मौके से किया कट्टा बरामद | New India Times

मसूद उर रहमान, आजमगढ़/लखनऊ (यूपी), NIT:

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, बाग में खेल रहे युवक के सिर में लगी गोली, पुलिस ने मौके से किया कट्टा बरामद | New India Times

आम का फल तोड़ने को लेकर आजमगढ़ जिला के गांव कस्बा सराय में आज दोपहर बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है जिसमें पहले तो चाकू चला लेकिन बाद में कट्टे से भी फायरिंग की गई. फायरिंग से मोहम्मद नामी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

विदित रहे कि कस्बा सराय निवासी बाकर उर्फ बस्सन पुत्र हारून आयु 55 वर्ष की घर के बगल में ही आम की बाग है, उसी बाग में गुल्ली डंडा खेल रहे रहे लड़कों ने बाग से आम का कुछ फल तोड़ लिया जिस वजह से बाग मालिक बाकर उर्फ़ बस्सन और खेल रहे लड़कों के दरमियान विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो बाकर ने चाकू से कई वार किया लेकिन असफल रहने पर वह घर में भागा गया और घर से बाहर निकलते ही कट्टे से फायर कर दिया जिससे गांव के ही निवासी मोहम्मद अली के पुत्र मोहम्मद के सिर में गोली जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मोहम्मद को मुबारकपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मौके वारदात से कट्टा बरामद कर लिया है. खबर लिखे जाने तक दोषियों के विरुद्ध मुबारकपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article