राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवरी नगर की डेव्लपमेंट पार्टी के द्वारा देवरी नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि देवरी नगर में कोरोना संक्रमण की भयावह बीमारी से नगर का आम जनमानस संक्रामक बीमारियों से जूझ रहा है। वहीं ऐसी स्थिति में नगरपालिका के कुछ वार्डो में एवं वार्डो की गलियों में नियमित रूप से नालियों की साफ सफाई ना होने के कारण नालियों में कचरा जमा हो रहा है एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है एवं वायरल फीवर मलेरिया टाई फाई जैसी संक्रामक बीमारी जन्म ले रही हैं। ऐसी स्थिति में नगर का आम जनमानस भैया क्रांति की स्थिति में जीवन यापन कर रहा है नगर के लोगों को संक्रमण एवं बीमारियों से बचाने के लिए नगर के सभी वार्डों में एवं गलियों में नियमित रूप से साफ सफाई होना अति आवश्यक है एवं मच्छरों को मारने वाली दवाई एवं फाग मशीन चलाकर सैनिटाइजेशन का छिड़काव कराना अति आवश्यक है इन्हीं समस्याओं को लेकर देवरी डेवलपमेंट पार्टी के अध्यक्ष मोहनलाल रैकवार रामेश्वर पटेल राहुल ताम्रकार नसीम खान आदि पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने की मांग की वही इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव ने सोफी गए ज्ञापन की संबंध में समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों को निर्देशित किया है एवं नगर में व्यवस्थित नियमित रूप से साफ सफाई करवाने का एवं छिड़काव करने का आश्वासन दिया है।
