पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खाँ ने ईद के मौक़े ककराला के दो अस्पतालों को दी ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर | New India Times

फराज़ अंसारी, बदायूं/लखनऊ (यूपी), NIT:

पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खाँ ने ईद के मौक़े ककराला के दो अस्पतालों को दी ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर | New India Times

जनपद बदायूं के ककराला के पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां ने ईद के मौक़े पर ककराला के दो अस्पतालों को दों दों ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर दी है. पूर्व विधायक कोरोना महामारी में लगातार मरीजों को हो रही ऑक्सीजन की किल्लत और उससे होने वाली मौतों बहुत चिंतित बताए जातें हैं इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च पर ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर की व्यवस्था की हैं. डॉ निगार आलम पुरानी पुलिस चौकी के निवासी के अस्पताल तथा डॉ असलम खां पता मैन मार्किट (ककराला) के क्लीनिक को निःशुल्क उपलब्ध कराई है ताकि ज़रूरतमंद मरीज़ को ऑक्सिजन मिल सके. अगर क़स्बा एवं क्षेत्र के आसपास के गाँव के किसी मरीज को ऑक्सीजन की ज़रूरत है तो उसको इन दोनों क्लीनिक पर ले जाकर निःशुल्क ऑक्सीजन लगवाई जा सकती है। पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खान ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कोरोना काल में वे स्वयं और उनका परिवार अपने क्षेत्र वासियों के हर दुख परेशानी में साथ खड़ा है, क्षेत्र के किसी भी नागरिक को कोई भी समस्या होती है तो उसकी हर संभव मदद की जाएगी तथा उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगाl

इस मौक़े पर अस्पताल स्वामी डॉक्टर निगार आलम, डॉ असलम खां, सभासद नदीम खां, अजमल खां, ग़िज़ाल खां आदि प्रमुख रूप से मैजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.