भोपाल स्थित सातवीं बटालियन पुलिस अस्पताल में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का डीजीपी ने किया निरीक्षण | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल स्थित सातवीं बटालियन पुलिस अस्पताल में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का डीजीपी ने किया निरीक्षण | New India Times

कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन में रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए भोपाल पुलिस अस्पताल में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया गया है। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने आज सेंटर का निरीक्षण कर की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवार के सदस्यों तथा बेड रिक्त होने पर जनसामान्य को भी केयर सेंटर में चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एडीजी एसएएफ श्री मिलिंद कानस्कर, एडीजी कल्याण श्री विजय कटारिया, एडीजी भोपाल जोन श्री ए.साईं मनोहर, डीआईजी भोपाल श्री इरशाद वली तथा सातवीं बटालियन के कमांडेंट श्री तरुण नायक उपस्थित थे।

भोपाल स्थित सातवीं बटालियन पुलिस अस्पताल में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का डीजीपी ने किया निरीक्षण | New India Times

कमांडेंट श्री नायक ने बताया कि इस सेंटर में 16 बेड आक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, डाक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। आवश्यक होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी।
इससे पूर्व पाँच अन्य जिलों के पुलिस अस्पतालों में सर्व सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किये गये हैं। इनमें इंदौर में 16 बेड, जबलपुर में 16 बेड, रतलाम में 15 बेड, मंदसौर में 12 बेड तथा गुना में 10 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू हुए हैं।

By nit